बाबू जनार्दन सिंह की 25वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
बस्ती। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू जनार्दन सिंह की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बाबू जनार्दन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों तथा जनसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और जनसेवा की भावना आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अम्बिका सिंह, पर्यवेक्षक डॉ. चंदन सिंह यादव, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, बाबू राम सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, राकेश पांडेय गंधियान, डॉ. दीपेंद्र सिंह, अब्दुल रऊफ प्रधान, विंदा चौधरी, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया यादव भारतीय, सर्वेश श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, कमलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबू जनार्दन सिंह के बताए रास्ते पर चलने और समाज तथा संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
Basti, Basti | Aug 16, 2026