हाथरस: कोतवाली चंदपा पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार फरार वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली चंदपा पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अभियोग से संबंधित एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को कोतवाली चंदपा पुलिस ने बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार किया है।