हाथरस: डायल 112 से मिली सूचना पर स्पा सेंटर पर छापेमारी, रोहिणी पुल के पास स्थित स्पा सेंटर किया गया सील
SP के आदेश पर मिशन शक्ति पेज 5 के अंतर्गत अवैध स्पा सेंटर मसाज पार्लर व होटलों में मानव तस्करी कर लाई गई महिलाओं बालिकाओं को रेस्क्यू करना एवं पुर्नवाचित करने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन रक्षा के तहत उपजिलाधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए गोल्डन वाइव्स सैलून एंड स्पा सेंटर को सील किया गया है।