हाथरस: मुरसान के गांव करील में दबंगों ने परिवार को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव करील में आज दिन बुधवार को दबंगों ने अपनी दबंगई के चलते एक परिवार को जमकर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया! इस मारपीट में वृद्ध पिता मां एवं उसका बेटा घायल हो गए थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों का दोपहर 3:00 बजे के करीब जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है! पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है!