हाथरस: सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में अज्ञात परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में अज्ञात परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली! जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ लग गई! घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने तत्काल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है! प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अलीगढ़ की रहने वाली थी और 4 महीने पहले उसकी शादी हुई थी!