भरनो: सड़क दुर्घटना में डड़केसा गांव के व्यक्ति की मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Bharno, Gumla | Dec 5, 2024 भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत डड़केसा गांव के रहने वाले शुकर उरांव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई।जिसके बाद गुरुवार को पहुंचे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेजा।जहां पोस्टमार्टम का परिजनों को सौंप दिया गया।मौके पर मृतक के परिजन चरवा उरांव व गंगा उरांव ने पुलिस को बताया है कि अनियंत्रित बाइक से दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से बाइक सवार की मौत हुई।