भरनो: भरनो में संपन्न हुई भाजपा की समीक्षा बैठक, चुनाव में मिली हार के कारणों पर की गई चर्चा
Bharno, Gumla | Dec 3, 2024 सिसई विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ अरुण उरांव ने मंगलवार को भरनो प्रखंड में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव मे मिली हार की समीक्षा की एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।सिसई विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ अरुण उरांव ने ब्लॉक चौक भरनो स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन के सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीशंकर शाही की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक सम्पन्न हुई।