भरनो: भरनो प्रखंड कार्यालय में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
Bharno, Gumla | Nov 26, 2024 संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को भरनो बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर भरनो में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान की उद्देशिका के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण की शपथ ली।इस मौके पर बीडीओ ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।