भरनो: भरनो प्रखंड में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
Bharno, Gumla | Nov 29, 2024 भरनो प्रखंड के राजकीय बालक मध्य विद्यालय भरनो,राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय भरनो,प्लस टू हाई स्कूल भरनो,राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबेया सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्राओं को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिला।