भरनो: डड़केसा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत
Bharno, Gumla | Dec 4, 2024 भरनो पबेया मुख्य मार्ग पर डाडकेशा गांव के समीप बुधवार की देर शाम को अनियंत्रित बाईक से गिरकर डड़केशा गांव निवासी सुकरा उरांव(40)की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार सुकरा उरांव अपने ससुराल सुकुरहुटू चन्नाटोली धान ढोने के लिए गया हुआ था।देर शाम को अपने होंडा बाइक से अकेले ही अपना घर वापस लौट रहा था।तभी घर से कुछ दूरी पर डाडकेशा मोड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।