चितरंगी: चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम धबई से एक युवक के कब्जे से 330 पाव देसी प्लेन मदिरा जप्त कर की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक के मार्गदर्शन में चितरंगी थाना प्रभारी को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चितरंगी पुलिस टीम ने ग्राम धबई पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं मुखबिर के बताएं अनुसार तलाशी ली गई जहां आरोपी के कब्जे से 07 कार्टून में देसी प्लेन मदिरा 330 पाव जप्त कर की कार्यवाही।