पटना ग्रामीण: राजाबाजार में मेला घूमने के दौरान महिलाओं के कान के पास जाकर भोपू बजाने वाले युवक की पुलिस ने की पिटाई
राजाबाजार में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि वह युवक मेला घूमने आई महिलाओं के कान के पास जाकर भोपू बचा रहा था। जिससे महिलाएं काफी परेशान हो रही थी। उस युवक की हरकत को देखकर पुलिस ने उसकी मौके वारदात पर ही जमकर पिटाई कर दी।वहीं शनिवार दोपहर करीब 1:00 से यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।