पटना ग्रामीण: शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से देसी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद
पटना के रामकृष्णानगर थाने में बाइक की चोरी के संबंध में एक आवेदन दिया गया था। इस मामले में कार्यवाई करते हुए शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिंगरियावा से 1 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।पुलिस ने बताया कि इस मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्यवाई की जा रही है।