पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में अनोखा रावण वध, हनुमान जी की पूंछ में लगेगी आग, जलेगी सोने की लंका, हनुमान जी बरसाएंगे फूल
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शनिवार शाम 5:00 बजे होने वाले रावण दहन को लेकर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले को खड़ा कर दिया गया है।शनिवार दोपहर 1:00 समिति सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार अनोखा रावण वध होगा।एक तरफ जहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तो दहन किया जाएंगे ही साथ ही हनुमान जी के पूंछ में भी आग लगाई जाएगी और सोने की लंका भी जलेगी।