पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे 5 देश रत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास, कहा- अच्छा हुआ आप यहां आ गए
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज यानी शनिवार को पांच देश रत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री के सरकारी बंगाले में गृह प्रेवश कर लिया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री के लिए आवंटित सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया। जिसके बाद शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे उनके आवास पर सीएम नीतीश सहित एनडीए के तमाम नेता पहुंचे।