पटना ग्रामीण: डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने एसएसपी के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए कृत्रिम घाटों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा के बाद अब मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन को लेकर पटना के कई जगहों पर कृत्रिम घाटों का निर्माण किया गया है। जिसका निरीक्षण पटना जिला अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने पटना एसएसपी के साथ शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे किया। मौके पर संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप विसर्जन कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।