पटना ग्रामीण: कंकड़बाग स्थित लोहिया पार्क में राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
राजधानी पटना में शनिवार की सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी आंदोलन के महानायक राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कंकड़बाग स्थित लोहिया पार्क में राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।