पलिया: इट्ट्या चौराहा गांव में नशे में धुत बेटे ने पिता और बहु को पीटा, पिता ने पुलिस से इंसाफ की लगाई गुहार
पलिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इट्ट्या चौराहा गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। बाबूराम नामक वृद्ध पिता ने अपने ही बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बाबूराम के अनुसार, उनका बेटा महेश कुमार शराब के नशे में घर आया। और जमीन के बंटवारे को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पिता और बहू को जमकर पीटा। पिता ने पुलिस से किया लिखित शिकायत।