पलिया: पलिया के नगला गांव में ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन में घटतौली का लगाया आरोप, पूर्ति निरीक्षक ने दिए जांच के आदेश
पलिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नगला में राशन वितरण में घटतौली का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है। कि कोटेदार निर्धारित मात्रा से कम राशन दे रहा है।कार्डधारक ने बताया कि 9 किलो के पैकेट पर करीब 400 ग्राम और 6 किलो के पैकेट पर ढाई सौ ग्राम राशन काम दिया जा रहा है। इस संबंध में पूर्ति विभाग को शिकायती पत्र सौपा है।