पलिया: बाढ़ से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, पलिया शारदा नदी में चैनलाइजेशन का 70% कार्य पूर्ण, 15 जून तक कार्य पूरा होने की उम्मीद
आज दिनांक 07 जून 2025, दिन शनिवार को शारदा परियोजना के मुख्य अभियंता एच.एन. सिंह ने पलिया चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रारंभ स्थल से लेकर पलिया पुल तक लगभग 5 किलोमीटर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया है। कि यह कार्य उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे चुनौती पूर्ण और अद्वितीय कार्य है।