बिहपुर: रंगदारी मामले में आरोपी गिरफ्तार
रंगदारी, मारपीट और फायरिंग मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना में दर्ज कांड संख्या-106/25 में आरोपी चंदन मंडल पर गंगा नदी में भैंस नहलाने के एवज में रंगदारी मांगने, विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप है।