बारां: 7.66 करोड़ से बारां में निजी फर्म संभालेगी सफाई की जिम्मेदारी, सफाई व्यवस्था होगी हाईटेक, डोर टू डोर होगी मॉनिटरिंग
बारां में नगर परिषद शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है परिषद ने शहर के सभी 60 वार्ड और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों से कचरा संग्रहण और निस्तारण की जिम्मेदारी एक निजी फॉर्म को सौंपने का निर्णय लिया है इसके लिए लगभग 7.66 करोड़ रुपए का 2 साल का टेंडर जारी किया गया है।