बंजरिया: बंजरिया प्रखंड के पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना के लिए हजारों भक्त जुट रहे हैं
बंजरिया प्रखंड के सभी पूजा पंडालों में पूजा अर्चना के लिए हजारों की संख्या में भक्त जुट रहे है। सेमरा दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार देर रात तक हजारों की संख्या में महिला व पुरुष भक्त पहुंच माता की आरती में हिस्सा लिए। साथ ही प्रसाद लेकर माता का अशीर्वाद लिया। पूजा पंडालों में महिला व पुरुष भक्तों के पूजा के लिए विशेष अलग व्यवस्था के साथ सुरक्षा किया गया है।