पूर्णिया पूर्व: मिडिल स्कूल हांसदा के समीप बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला के गले से चेन छीनी, CCTV फुटेज आया सामने
सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 39 हांसदा मिडिल स्कूल के पास मोर्निंगवाक करने गयी वृद्ध महिला के गले से बाइक सवार झपटामार ने गले से सोने की चैन छिनतई कर फरार हो गया। घटना पुरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। वही पीड़िता हांसदा वार्ड 39 निवासी पृथा केसरी पति स्व डाॅ पीएन केसरी ने घटना कि लिखित आवेदन सदर थाने देकर न्याय कि गुहार लगाई है।