पूर्णिया पूर्व: कुख्यात अपराधी मोहम्मद बाबर के एनकाउंटर के बाद पूर्णिया एसपी ने प्रेस को किया संबोधित
रविवार की देर रात करीब 12:00 बजे पूर्णियाँ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्यावाई में 3 लाख का इनामी कुख्यात मोहम्मद बाबर मारा गया। पुलिस ने मोहम्मद बाबर को जिले के अमौर थाना क्षेत्र में एक धान के खेत मे मार गिराया। जब वह अपने साथियों के साथ एक बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस के इस एनकाउंटर में 6 दुर्दांत अपराधी भी पकड़े गए है।