पूर्णिया पूर्व: पनोरमा ई होम्स बेलौरी में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पनोरमा ई होम्स बेलौरी में सोमवार को संध्या 7 :30 बजे दैनिक जागरण के द्वारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिस दौरान भोजपुरी के महशूर गायिका अनुपमा यादव ने कार्यक्रम में अपने प्रस्तुति से सबों को मंत्र मुग्ध कर दिया।वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया के महापौर विभा कुमारी व समाज सेवी जितेंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।