पूर्णिया पूर्व: इंदिरा गांधी स्टेडियम से वाम दलों ने निकाला फिलिस्तीन एकजुटता मार्च
सोमवार की दोपहर 1:30 बजे फिलिस्तीन में एक साल से जारी जनसंहार और तबाही के खिलाफ़ वाम दलों के देशव्यापी फिलस्तीन एकजुटता मार्च निकाला गया। फिलिस्तीन पर लगातार जारी इजरायली हमले के एक साल पूरे हो गए है। अबतक 42 हज़ार से ज़्यादा बेगुनाह जानें जा चुकी है। और करीब 1 लाख घायल है। जिनमें ज्यादातर बच्चे व महिलाएं शामिल है।