शिवहर: अग्निशमन कार्यालय में शहीद जवानों को दिया गया श्रद्धांजलि
अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि शिवहर अग्निशमन विभाग द्वारा इन दिनों अग्निशमन सेवा सप्ताह मना रही है. इसी दौरान आज तीसरे दिन अग्निशमन कार्यालय में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी और 2 मिनट का मौन धारण किया गया है. उन्होंने बताया कि आग बुझाने के क्रम में प्रतिवर्ष हमारे कई जवान शहीद हो जाते है. हरसाल अप्रैल में हमलोग अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाते है।