शिवहर: एसडीएम ने जिला वासियों से की अपील, कहा- 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति मतदाता सूची में नाम अवश्य जुड़वाएं
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया है कि शिवहर जिला में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी लगातार की जा रही है. शिवहर जिला में आगामी 25 मई को लोकसभा का चुनाव होना है. उन्होंने लगातार जिला के युवक युवतियों से अपील कर रहे हैं कि जिनका उम्र 18 वर्ष से अधिक हो गया है और मतदाता सूची में नाम नहीं है तो वह अपना नाम अवश्य जोड़वा ले और आगामी 25 मई को मतदान अवश्य करें।