कोल: सासनी गेट क्षेत्र में हॉस्पिटल की लापरवाही से महिला और बच्चे की मौत पर कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया ₹50 लाख का जुर्माना
Koil, Aligarh | Jan 29, 2025 सासनी गेट क्षेत्र के निजी हॉस्पिटल पर लापरवाही के चलते महिला व बच्चे की मौत के मामले में कंज्यूमर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कंज्यूमर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। पीड़ित के मुताबिक वर्ष 2008 में उनकी शादी हुई थी। पत्नी का 9 महीने तक अस्पताल में इलाज चला लेकिन अंत में हालत बिगड़ गई और हायर सेंटर रेफर किया गया था।