कोल: जिले के 6 थानों में दर्ज 366 मुकदमों से संबंधित 86.27 लाख के मादक पदार्थ को पुलिस ने कराया नष्ट
Koil, Aligarh | Jan 29, 2025 जिले के 6 थानों में दर्ज 366 मुकदमों से संबंधित 86 लाख 27000 रुपए के मादक पदार्थ को पुलिस ने नष्ट कराया है। नष्ट कराए गए मादक पदार्थ में अवैध गांजा, चरस, नशीला पाउडर स्मैक शामिल था। नष्ट कराया गया माल साडे 95 किलो था जिसकी बाजार में कीमत 86 लाख 27 हजार रुपए है। पुलिस के मुताबिक उक्त मादक पदार्थ 366 मुकदमों से सम्बंधित था।