कोल: गांव हसनगढ़ में खेत में घुसी नीलगाय की दबंगों ने पीटकर की हत्या, शिकायत करने वालों को दी धमकी
Koil, Aligarh | Jan 29, 2025 थाना गोण्डा इलाके के गांव हसनगढ़ में खेत में घुसी नीलगाय को दबंग ग्राम वासियों के द्वारा बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।जिसके उपरांत गांव के ही दो लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इधर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बाद उग्र हुए दबंगों के द्वारा शिकायतकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।