कोल: नोरंगाबाद में महिला ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, उपचार के दौरान महिला की हुई मौत, पति ने कहा- मानसिक रूप से थी पीड़ित
Koil, Aligarh | Jan 29, 2025 अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के नौरंगाबाद में महिला के द्वारा मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली गई। जिसके कारण महिला लगभग 100% जल गई। जिसको पति के द्वारा उपचार हेतु बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया।जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से थी पीड़ित।