कोल: ABKS को शमशाद मार्केट पर 125 वर्ष पुराने मंदिर को कब्ज़ामुक्त कराने के दौरान ITI रोड पर पुलिस ने रोका
Koil, Aligarh | Jan 29, 2025 शमशाद मार्केट पर 125 वर्ष पुराने मंदिर को कब्जा मुक्त करने जा रहे अखिल भारतीय करणी सेना को पुलिस ने आईटीआई रोड पर रोक लिया। अखिल भारतीय करणी सेना का आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने शमशाद मार्केट पर 125 वर्ष पुराने मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। उक्त कब्जे को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।