रफीगंज: महादेव घाट पर पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि की पहल, छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया निःशुल्क चाय वितरण काउंटर
रफीगंज शहर के महादेव घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय वितरण काउंटर लगाया गया। यहां छठ व्रतियों एवं घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय वितरित की गई। महादेव घाट पर आकर्षक पंडाल का भी निर्माण कराया गया था। सोमवार संध्या 6:00 बजे कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने सराहना की।