मढ़ौरा: चैनपुर से मकेर व परसा के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना
प्रखंड के चैनपुर से मकेर व परसा के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ट्रैक्टर में भरकर भेजा गया। इस दौरान सोमवार की सुबह करीब आठ बजे 450 पॉकेट राहत सामग्री लेकर ग्रामीण रवाना हुए। इस संबंध में चैनपुर निवासी सत्यानंद सिंह ने कहा कि मकेर व परसा के बाढ़ पीड़ितों के लिए चैनपुर से लगातार पांच दिनों तक राहत सामग्री भेजी जाएगी