औरैया, यूपी: 30 साल की रीना राजपूत और 75 साल के रामसुगर की शादी की चर्चाओं पर लगा विराम!
🔴 रीना ने वीडियो जारी कर बताया—पति वापस लौट आए, अब बाबा से नहीं करूंगी शादी!
उत्तर प्रदेश के औरैया में 30 वर्षीय रीना राजपूत और 75 वर्षीय रामसुगर की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं में नया मोड़ आ गया है। रीना ने वीडियो जारी कर कहा कि उनके पति वापस आ गए हैं, जो उन्हें छोड़कर चले गए थे। ऐसे में अब वह रामसुगर बाबा से शादी नहीं करेंगी।
📌 क्या सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए रचा गया था पूरा घटनाक्रम?
दरअसल, रीना और रामसुगर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार रील और वीडियो सामने आ रहे थे। बताया जा रहा था कि रीना शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। ऐसे में उनके वैवाहिक रिश्ते को लेकर कई सवाल उठ रहे थे।
रीना के ताजा वीडियो के बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि, इस घटनाक्रम के पीछे सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक पाने की मंशा होने का दावा अभी स्वतंत्र रूप से प�
Agra, Agra | Oct 23, 2026