तिजारा: भिवाड़ी में सांसद भूपेंद्र यादव का जन्मदिन मनाया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाया
Tijara, Alwar | Jun 30, 2026 भाजपा मंडल भिवाड़ी ने मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और अलवर लोकसभा सांसद भूपेंद्र यादव का जन्मदिन मनाया। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना के नेतृत्व में सुबह से ही विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। खटाना ने बताया कि भिवाड़ी मंडल में सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो गए थे सेक्टर 6 और 8 में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया।