बहराइच: तिकोनी बाग सहित ज़िले में 1 से 11 नवंबर तक यातायात पुलिस ने 5442 वाहनों पर की कार्रवाई, लगाया ₹84,72,500 का जुर्माना
बहराइच शहर के तिकोनी बाग सहित जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 5442 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 8472500 का जुर्माना लगाया गया है। गुरुवार को यातायात प्रभारी की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिले में 1 नवंबर से 30 नवंबर तक यातायात माह का संचालन किया जा रहा है और 1 नवंबर से 11 नवंबर तक यह कार्यवाही की गई है।