चौमूं: चोंमू थाना पुलिस ने 1.62 करोड़ रुपए जमीन की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे पिता और पुत्र को किया गिरफ्तार
Chomu, Jaipur | May 8, 2024 चौमूं थाना पुलिस ने बुधवार शाम को कार्रवाई करते हुए जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले भी जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेची थी। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 8 अगस्त 2021 को पीड़िता हेमलता चौधरी पत्नी गोपाल चौधरी निवासी सागर सिटी ने जमीन धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज करवाया था।