चोरी की 9 मोटरसाइकिले बरामद एक अभियुक्त गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। गंगरार पुलिस थाना द्वारा चोरी पर लगाम लगाने हेतु कार्यवाही करते हुए
चोरी की 9 मोटरसाइकिले जप्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
हाल ही में 21 अगस्त को प्रार्थी अंकित पिता राजेंद्र कुमार व्यास निवासी स्टेशन गंगरार ने रिपोर्ट दर्ज करवा बताया कि विगत दिनों 29 जून को दोपहर 1 बजे के करीब वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया था। मैं हॉस्पिटल में था, जब बाहर आया तो मेरी मोटरसाइकिल गायब मिली, जिसे लेकर आसपास काफी खोजबीन की गई पर कोई सुराग नहीं लगा, कोई अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल चुरा कर ले गया, बढ़ती हुई चोरियों को गंभीरता से लेते हुए चोरी की रोकथाम हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया, और टीम के अथक प्रयास से एक संदिग्ध इन्द्रसिँह उर्फ भोलु बंजारा उम्र 30 वर्ष निवासी जीवा नायको खेड़ा को डिटेन किया जाकर सघन पूछताछ के दौरान एक अन्य अभियुक्त द्वारा अलग-अलग स्थानो से चोरी