बस्सी टोल पर कावड़ियों से बत्तमीजी, मारपीट के बाद धरने पर बैठे कावड़िये ओर ग्रामीण।
पुलिस की समझाइश व टोलकर्मी द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। बस्सी टोल प्लाजा पर सोमवार को कावड़ियों और टोलकर्मियों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। घटना के बाद टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारे लग गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। अधिकारियों की मौजूदगी में टोलकर्मियों द्वारा कावड़ियों से माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया।
@policerajasthan @chittorgarh_police #vdn #chittorgarh #news #vairalvideo #vairalreels