बदायूं: किसरुआ गांव में संदिग्ध हालातों में अधेड़ ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 17, 2024 बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के किसरुआ गांव में संदिग्ध हालातों में अधेड़ ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे अधेड़ की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने गम्भीर अधेड़ को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें गम्भीर अधेड़ कलियान सिंह पुत्र जय सिंह निवासी किसरुआ थाना मूसाझाग क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल गंभीर अधेड़ की हालत नाजुक बनी हुई है।