बदायूं: कमले नगला गांव में शराबी युवक ने दो लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 17, 2024 बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के कमले नगला गांव में शराबी युवक ने दो लोगों को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज ब मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह और सुदीश पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कमले नगला थाना उसहैत क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।