बदायूं: भवानीपुर गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार मजदूरों को टक्कर मारी, एक मजदूर की मौत, एक मजदूर घायल हुआ
Budaun, Budaun | Dec 17, 2024 बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के भवानीपुर के रहने वाले 40 वर्षीय सूरजपाल पुत्र हरिओम और गांव का ही 20 वर्षीय बाबी पुत्र कैलाश साइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। जिसमें सूरजपाल की मौत हो गई। बॉबी घायल हो गया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सूरजपाल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।