बदायूं: लालपुल पुलिस चौकी पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही पर मधुमक्खियों ने किया हमला, घायल की हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Dec 17, 2024 बदायूं के पुलिस लाइन में तैनात सिपाही 53 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र विश्नू की मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल पुलिस चौकी पर ड्यूटी लगाई गई थी। वह ड्यूटी कर रहे थे तभी किसी ने मधुमक्खियां को छेड़ दिया। लालपुल पुलिस चौकी पर तैनात अरूण कुमार सिपाही पर मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।