बदायूं: सतेती गांव के समीप 2 बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत, 3 लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Dec 17, 2024 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के सतेती गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार मालादेवी पत्नी प्रेमराज व उनका देवर धर्मवीर पुत्र राजाराम निवासी भोजपुर टप्पा जामनी गांव थाना मुजरिया घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।