बदायूं: वितरोई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Budaun, Budaun | Dec 17, 2024 बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के वितरोई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस और उझानी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक बुजुर्ग रोशन लाल पुत्र पुन्नी निवासी रसूला थाना मुजरिया क्षेत्र का रहने पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।