अमरिया: खमरिया दलेलगंज में ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर किया गया समाधान
अमरिया विकास खंड की ग्राम पंचायत खमरिया दलेलगंज में शुक्रवार सुबह 11 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी माननेंद्र गंगवार ने की। इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याएं सुनी गईं। राशन से जुड़ी शिकायत भी सामने आई, जिसका मौके पर ही निस्तारण कराया गया।