प्रभात पट्टन: जादू-टोने की शंका में हत्या के आरोपी को मासोद पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
प्राप्त जानकारी अनुसार 4 सितंबर को रिंगू लटकन धुर्वे निवासी मोरण्ड गांव के हाट बाजार गया था, तभी अस्पताल के पास पडोस में रहने वाला करन सकरू कवडे ने जादू टोना की शंका और पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गुफ्तार कर सिर पर हाथ मुक्के से मारपीट किया। जिसके कारण रिंगू धुर्वे मौके पर बेहोश हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसमे करन को गिरफ्तार कर लिया गया।